Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संत शिरोमणि श्री जलाराम बापा की २२4 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 45 यूनिट रक्तदान हुआ,

संत शिरोमणि श्री जलाराम बापा की 224 की जयंती के अवसर पर पूरे दिन सुंदरकांड और भंडारे के साथ-साथ 45 यूनिट रक्तदान हुआ। 
 दुर्ग /( सुनील शर्मा) संत शिरोमणि श्री जलाराम बापा की २२4 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 45 यूनिट रक्तदान हुआ,
सुबह से ही लोगों में रक्तदान हेतु उत्साह देखा गया सभी समाज के लोगों ने पहुँच कर रक्तदान किया व जलाराम बापा का आशीर्वाद लिया
आढ़तिया परिवार व समाज के लोगों ने भजन कीर्तन के साथ रक्तदान किया नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य रक्तदान स्थल पर उपस्थित रहे व रक्तदान प्रक्रीया में सहयोग किया,
राज आढ़तिया,तरुण आढ़तिया,मुकेश आढ़तिया,बकुल आढ़तिया.यश आढ़तिया,केतन नथवानी,नीलम कौर,सूरज ठाकुर सहित अन्य समाज के लोगों ने रक्तदान किया ,
रक्तदान शिविर में दुर्ग विधायक  अरुण वोरा व महापौर  धीरज बाकलीवाल, आर एन वर्मा एवं दुर्ग विधायक प्र्तयशी  गजेंद्र यादव ने रक्तदानियों से मिल उन्हें शुभकामनाएं दी व उनका उत्साह बढ़ाया एवं समाज को जलाराम बापा की २२4 वीं जयंती की शुभकामनाएं दी  । 
प्रवीण भाई आढ़तिया ने कहा आज श्री जलाराम बापा की २२4 वीं जयंती है जिनका जीवन काल में सदाव्रत (ज़रूरत मंदो को भोजन) चलाने वाले व सदैव सेवा को समर्पित रहा इस अवसर पर रक्तदान करना व जलाराम बापा के आदर्शों पर चलने से आने वाली पीढ़ी को सदमार्ग मिलेगा
रक्तदान शिविर के आलावा जलाराम मिस्ठान भंडार में पूरा दिन सुंदर कांड का पाठ किया गया और भंडारे व् अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
आढ़तिया परिवार ने सभी रक्तदानियों,श्रद्धालुओं, व उपस्थित जन प्रतिनिधियों का स्वागत किया व आभार वयक्त किया। 
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया,,रितेश जैन,दयाराम भाई टाँक,कुलवंत भाटिया ,सत्येंद्र राजपूत,जितेंद्र कारिया ,विकास जायसवाल,सुरेश जैन,मुकेश राठी,प्रभुदयाल उजाला उपस्थित रहे व् रक्तदान शिविर में सहयोग किया
दुर्ग जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक की ओर से डॉ पी के अग्रवाल,डॉ निकिता श्रीवास्तव,नीशू घिलेन्द्र,सती गुप्ता,तरुणा रावत,निगार परवीन,तरन्नुम जहां,सूरज कुर्रे,कौशल प्रसाद,अशोक मानिकपुरी,एंथोनी(कांसुलर) सहित पूरी टीम ने रक्तदान प्रक्रीया पूर्ण की गई। 

Post a Comment

0 Comments