पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 3 मैच में जीत मिली है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. मैच से पहले पिच पर से घास हटा दी गई है. ऐसे में शायद यहां बड़ा स्कोर देखने को ना मिले. टूर्नामेंट की बात करें, तो वानखेड़े में पहली बार में औसतन 350 से अधिक रन बनते हैं. टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और अपने सभी 9 मैच जीते हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टीम अपने इस प्रदर्शन को जारी रखेगी. दूसरी ओर केन विलियम्सन की अगुआई वाली न्यूजीलैंड टीम ने अपने शुुरुआती चारों मैच जीत थे, लेकिन इसके बाद लगातार 4 हार के बाद टीम की लय बिगड़ गई थी. लेकिन कीवी टीम ने अंतिम मैच में जीत के साथ नॉकआउट राउंड में जगह बनाई. भारतीय टीम पिछले 2 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी. रोहित शर्मा ने 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. टीम साउदी ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया. अब गिल और विराट कोहली पर जिम्मेदारी आ चुकी है.
टीम इंडिया ने अंतिम बार एमएस धोनी की कप्तानी में 2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई. तब टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब भी जीता था. 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से ही हार मिली थी. ऐसे में टीम इस हार का भी बदला लेना चाहेगी. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने 2015 और 2019 दोनों ही वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी. ऐसे में उसे भारतीय टीम हल्के में नहीं लेना चाहेगी. न्यूजीलैंड का प्रदर्शन आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा रहा है.
टीम इंडिया की प्लेइंग-XI की बात करें, तो इस मैच में शायद ही बदलाव हो. टीम 6 बैटर और 5 गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. मौजूदा टीम की बात करें, तो विराट कोहली ही वानखेड़े में शतक लगा सके हैं. ऐसे में एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और माेहम्मद सिराज.
न्यूजीलैंड: डेवॉन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड से हिसाब बराबर
भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल का मुकाबला पिछली बार मिली हार का बदला चुकता करने का मौका था. 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड की टीम ने हराकर बाहर किया था. विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को हार मिली थी. रोहित शर्मा ने उस हार का बदला सूद समेत चुकता किया है.।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारत चौथी बार फाइनल में
भारतीय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में चौथी बार फाइनल में पहुंचन में कामयाब हुई है. 1983 और 2011 मेंं टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था जबकि 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को हार मिली थी.।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारत फाइनल में
भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को 70 रन के बड़े अंतर से पीटकर शान से फाइनल में जगह पक्की की. मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 कीवी बल्लेबाजों को वापसी की रास्ता दिखाया.।
शमी का पांचवां विकेट
मोहम्मद शमी ने इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार 5 विकेट अपने नाम किया है. सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में वो भी डेरेल मिचेल जैसे जमे हुए बैटर को 134 रन के स्कोर पर उन्होंने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच करवाया।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: छठा विकेट गिरा
अब यहां से न्यूजीलैंड की टीम के लिए जीत नामुमकिन जैसा हो गया है. कुलदीप यादव ने मार्क चैपमैन को 2 रन के स्कोर पर बाउंड्री पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच करवाया. कुलदीप के खाते में यह लगातार दूसरा विकेट है. अब यहां से जीत के लिए 36 बॉल पर 99 रन की जरूरत है.।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड को 5वां झटका
जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को सही वक्त पर एक अहम विकेट दिलाया है. ग्लेन फिलिप को 41 रन के स्कोर पर बाउंड्री पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच करवाया.।
42 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 288/4
भारत से मिले 398 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम अब भी बनी हुई है. 42 ओवर के बाद स्कोर 4 विकेट पर 288 रन है और इसकी वजह डेरेल मिचेल की मैराथन पारी है.।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: 40 ओवर के बाद स्कोर 266/4
डेरेल मिचेल न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ अकेले ही संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. इस बैटर ने 107 बॉल खेलकर 126 रन बनाए हैं. 40 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट पर 266 रन है. अब यहां से कीवी टीम को 60 बॉल पर 132 रन की और जरूर है.।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: 78 बॉल पर 162 रन की जरूरत
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने दो विकेट मिलने के बाद वापसी कर ली है. आहिस्ता आहिस्ता भारत मैच पर शिकंजा कसता जा रहा है. हालांकि मिचेल एक छोर पर शतक बनाकर डटे हुए हैं. 37 ओवर में टीम का स्कोर 4 विकेट पर 236 रन है. यहां से 78 गेंद पर कीवी टीम के सामने 162 रन की जरूरत है.।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: 90 बॉल पर 174 रन की जरूरत
मोहम्मद शमी के एक ओवर में झटके दो विकेट ने मैच का रुख एक बार से बदल दिया है. न्यूजीलैंड के लिए रखा गया भारत का लक्ष्य मुश्किल और मुश्किल होता जा रहा है. 90 गेंद पर टीम को 174 रन की जरूरत है. ।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: शमी ने झटका चौथा विकेट
टीम इंडिया को मोहम्मद शमी ने क्या गजब की वापसी कराई है. शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद पूरी तरह से मैच में पकड़ बना चुकी न्यूजीलैंड को आने के साथ दूसरे स्पेल में दो झटके दिए. पहले कप्तान केन विलियमसन को 69 रन के स्कोर पर कुलदीप यादव के हाथों कैच करवाया और फिर टॉम लेथम को बिना खाता खोले lbw कर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया.
भारत बनाम न्यूजीलैंड: मिचेल ने जमाया शतक
न्यूजीलैंड के लिए मुश्किल वक्त में आकर डेरेल मिचेल ने एक बार फिर से शानदार पारी खेलते हुए शतक जमाया. 8 चौके और 5 छक्के की बदौलत 85 बॉल पर इस बैटर ने अपनी सेंचुरी पूरी की.।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: विलियमसन की फिफ्टी
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने बेहतरीन ढंग से पारी को आगे बढ़ाते हुए फिफ्टी जमाई है. 58 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने ये पचास रन पूरे किए हैं. दूसरी तरफ डेरेल मिचेल शतक की तरफ बढ़ रहे हैं.।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: मिचेल की हाफ सेंचुरी
न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिचेल ने बहुत ही शानदार पारी खेली है. 49 गेंद का सामना करने के बाद 5 चौके और 2 छक्के जमाते हुए अपने पचास रन पूरे किए. भारत के खिलाफ गेंदबाजों का अब तक जमकर सामना किया है. टीम का स्कोर 23 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 148 रन है.।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: विलियमसन और मिचेल डटे
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन जब तक क्रीज पर डटे हुए हैं टीम की उम्मीदें जिंदा हैं. डेरेल मिचेल के साथ मिलकर उन्होंने शुरुआती दो झटके लगने के बाद टीम को संभाला है. दोनों ने मिलकर स्कोर 19 ओवर में 2 विकेट पर 118 रन तक पहुंचाया है.।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: 15 ओवर में न्यूजीलैंड 87/2
न्यूजीलैंड की उम्मीद कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर मौजूद हैं और डेरेल मिचेल के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाया है. 15 ओवर के बाद कीव टीम का स्कोर 2 विकेट के पर 87 रन है. टीम को 35 ओवर में 311 रन का लक्ष्य हासिल करना है.।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड पर गेंदबाजों ने बनाया दवाब
भारतीय टीम ने आईसीसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के इस बड़े मुकाबले में चैंपियन वाला खेल दिखाया है. पहले बल्लेबाजों ने 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और अब गेंदबाजों ने पूरी तरह से दबाव बनाया हुआ है. 11 ओवर में 54 रन पर 2 विकेट गिर चुके हैं.
भारत बनाम न्यूजीलैंड: शमी को दूसरी सफलता
भारत से मिले 398 रन के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के दूसरा झटका लग चुका है. इस विश्व कप में 3 शतक जमा चुके रचिन रवींद्र को मोहम्मद शमी ने अपनी एक शानदार गेंद पर फंसाया और विकेट के पीछे केएल राहुल ने इसे लपकने में कोई गलती नहीं की.।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: शमी ने दिया पहला झटका
मोहम्मद शमी ने आने के साथ ही टीम को पहली सफलता दिलाई है. डेवोन कॉनवे को अपने स्पेल की पहली गेंद पर केएल राहुल के हाथों विकेट के पीछे 8 रन पर कैच करवाया. न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका 30 रन के स्कोर पर लगा है.।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: कॉनवे और रचिन क्रीज पर
न्यूजीलैंड की टीम के लिए लक्ष्य बहुत ही बड़ा है और शुरुआती 4 ओवर में रचिन रवींद्र के साथ डेवोन कॉनवे ने बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन बनाए हैं.।।
0 Comments