Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ना न्यूजीलैंड ना साउथ अफ्रीका और ना ऑस्ट्रेलिया, बल्कि इस टीम से 15 नवंबर को वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल खेलेगी टीम इंडिया

दुर्ग /( सुनील शर्मा) र्भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप (World Cup) में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने बड़े ही शानदार अंदाज में सभी मुकाबले जीते हैं। 12 पॉइंट्स के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल टॉप पर है। अगर टॉप टीम की बात करें तो वर्ल्ड कप की लीग स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम सेमाइफाइनल में चौथे स्थान की टीम से मुकाबले में भिड़ेगी।

वहीं अब लगभग कन्फर्म हो गया है कि किस दिन टीम इंडिया का मुकाबला खेला जाएगा और किस टीम के खिलाफ खेलेगी। आपको बता दें ये न न्यूज़ीलैंड है और न ही ऑस्ट्रेलिया की टीम। फिर कौन है ये टीम आइए जानते हैं।

अफगानिस्तान से हो सकता है टीम इंडिया का सेमीफाइनल

टीम इंडिया वर्ल्ड कप (World Cup) में जिस हिसाब से खेल रही है। उससे ये तय है कि वर्ल्ड को की लीग स्टेज जब खत्म होगी तब टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर रहेगी। वर्ल्ड कप 2023 में पॉइंट्स टेबल पर टॉप 4 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। पहले नंबर की टीम का मुकाबला चौथे नंबर की टीम से होगा तो वहीं दूसरे नंबर की टीम का मुकाबला तीसरे नंबर की टीम से होगा।

टीम इंडिया जहां टॉप पर फिनिश करती हुई दिख रही तो ऐसे में टीम इंडिया का सेमाइफाइनल मुकाबला चौथे नंबर की टीम से तय माना जा रहा है। 15 नवंबर को पहले स्थान और चौथे स्थान की टीमों का सेमाइफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अफगानिस्तान टीम बेहद अच्छा खेल रही है ऐसे में अफगानिस्तान के पास अभी भी नंबर 4 में अपनी जगह बनाने के लिए मौका है।

इस समीकरण के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुँच जाएगी

अभी की मौजूदा पॉइंट्स टेबल को देखें तो इसमें अफगानिस्तान की टीम 6 पॉइंट्स के साथ 5वें नंबर पर है। चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है 8 पॉइंट्स के साथ वहीं तीसरे पर न्यूज़ीलैंड है 8 पॉइंट्स के साथ। अफगानिस्तान के 3 मुकाबले बचे हुए हैं। जिनमें ऑस्ट्रेलिया,न्यूज़ीलैंड और नीदरलैंड से मुकाबले हैं। अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए बचे तीनों मुकाबले जीतने होंगे।जिसे उसके ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बराबर 12 अंक हो जाएंगे।

लेकिन नेट रन रेट तब भी अफगानिस्तान को बेहतर करना होगा। अगर अफगानिस्तान 3 में 2 ही जीतती है तो फिर उसे साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। और फिर उसके बाद साउथ अफ्रीका को न्यूज़ीलैंड और भारत से भी अपना मुकाबला हारना होगा तब अफगानिस्तान के सेमी फाइनल में पहुँचने के चांस बनते हैं।। 



Post a Comment

0 Comments