Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही दुर्ग पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, SP ने की निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के नेतृत्व में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने निकाला मार्च


दुर्ग /   चुनाव आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के निर्देशों के परिपालन में जिला पुलिस बल दुर्ग द्वारा चुनाव कार्य तथा चुनाव संबंधी जारी दिशा निर्देशों का पालन के संबंध में आज पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारी की मीटिंग लेकर चुनाव प्रक्रिया एवं चुनाव संबंधी दिशा निर्देशों के पालन करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिंहा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव द्वारा महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिसके बाद शहर के सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया, फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक द्वारा बाइक चलाकर आम जनता को आगमी चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में निर्भीक होकर वोट करने की अपील की गई। फ्लैग मार्च रूट -पुलिस कंट्रोल रूम, 7 मिलियन टन चौक, सेक्टर 6A मार्केट- सुपेला अंडरब्रिज – सुपेला चौक- चंद्रा मौर्या चौक- 18 नंबर सड़क- सुभाष चौक -जलेबी चौक लिंक रोड -सर्कुलर मार्केट -मटन मार्केट- कैनाल रोड -अंडा चौक छावनी चौक- रामलू चौक- वैशाली नगर मार्केट – गदा चौक- फरीद नगर राधिका नगर- सूर्या मॉल रोड – सूर्या मॉल चौक – स्मृति नगर – रायपुर नाका अंडर ब्रिज – मालवीय नगर- रेलवे स्टेशन- ग्रीन चौक- इंदिरा मार्केट पटेल चौक – उतई तिराहा- केलाबाड़ी – महाराजा चौक- बोरसी तिराहा – रेलवे फाटक- कृष्ण टॉकीज – DPS चौक- ग्लोब चौक – पुलिस कंट्रोल रूम तक निकाला गया।

Post a Comment

0 Comments