Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Pak vs SL Match, World Cup Records: पाकिस्तान ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड... श्रीलंका के ख‍िलाफ मोहम्मद र‍िजवान ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला मंगलवार को हैदराबाद में हुआ, जिसमें पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया. इस नतीजे के साथ ही वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे ज्यादा लगातार जीत का रिकॉर्ड भी टूट गया है. आइए जानते हैं मैच में बने ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के बारे में....

PAK vs SL Match, World Cup Records: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम ने धमाल मचा दिया है. उसने अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किए. इस नतीजे के साथ ही वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे ज्यादा लगातार जीत का रिकॉर्ड भी टूट गया है. अब पाक‍िस्तान वर्ल्ड कप में क‍िसी एक टीम के ख‍िलाफ लगातार मैच जीतने वाली टीम बन गई है. श्रीलंका के ख‍िलाफ हैदाराबाद में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने यह उपलब्ध‍ि हास‍िल की. 

इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है. वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान ने अपना दूसरा मैच मंगलवार (10 अक्टूबर) को श्रीलंका के खिलाफ खेला, जिसमें 4 विकेट गंवाकर 345 रनों का टारगेट चेज किया. 

वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार एक मैच में 4 शतक लगे

पाकिस्तान टीम के लिए मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक ने शानदार शतक जड़े और 48.1 में ही मुकाबला जीत लिया. बता दें कि वर्ल्ड कप में भी यह सबसे बड़े टारगेट चेज का रिकॉर्ड है. इससे पहले पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में 264 रनों का टारगेट चेज किया था. यह मुकाबला 1992 वर्ल्ड कप में हुआ था. उस सीजन में पाकिस्तान ही चैम्पियन बना था.


Post a Comment

0 Comments