Hot Posts

6/recent/ticker-posts

CG BIG ब्रेकिंग: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,3 एसपी,2 कलेक्टर,2 एडिशनल एसपी हटाए गए…जाने किन-किन IAS,IPS को चुनाव आयोग ने हटाया…

दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटाए गए

रायपुर /( सुनील शर्मा) आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर-एसपी को हटाने का आदेश आयोग ने दिया है। जिन अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया गया है। 

दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिनहा शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिनहा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है। इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं। आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है।

Post a Comment

0 Comments