Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Breaking News: बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की ऑफर देने वाले चिंतामणि महाराज को नहीं मिली टिकट

बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी

बेमेतरा से योगेश तिवारी का नाम भी चल रहा था किन्तु यहां पार्टी ने दीपेश साहू पर भरोसा जताया है।
 दुर्ग / ( सुनील शर्मा)  बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जारी सूची में बेलतरा से सुशांत शुक्ला, अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, कसडोल धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को उम्मीदवार बनाया गया है।
बता दें कि पहले चरण में 7 नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। इन सीटों पर 13 अक्टूबर से नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। कांग्रेस पार्टी से नाराज चिंतामणि महाराज ने ऑफर के तहत बीजेपी से टिकट मांगी थी लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दी है। बेमेतरा से योगेश तिवारी का नाम भी चल रहा था किन्तु यहां पार्टी ने दीपेश साहू पर भरोसा जताया है।

Post a Comment

0 Comments