Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुर्गाष्टमी पर शहर के देवी मंदिरों में हुआ हवन-पूजन, अनेक स्थानों पर हुआ भण्डारा,

शहर के कई स्थानों पर भंडारा, हवन पूजन का आयोजन
                         ( सुनील शर्मा) ✍
रायपुर । दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर आज राजधानी रायपुर समेत दुर्ग भिलाई सहित अनेक  देवी मंदिरों के अलावा चौक-चौराहों में विराजित मां दुर्गा के पंडालों में सुबह से ही हवन-पूजन शुरू हो गया था। अष्टमी के अवसर पर आज अनेक देवालयों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही शहर में कई जगहों पर माता के नाम (भंडारा) प्रसादी का वितरण किया गया।
 दुर्ग शहर में नवरात्रि के आज आठवें दिन दुर्गाष्टमी के अवसर पर देवी मंदिरों में  श्री शी त ला माता मन्दिर, श्री चण्डिका माता मन्दिर, श्री दुर्गा माता मन्दिर  सहित दुर्गा पंडाल में विराजित माता जी  प्रांगण  में शुभ मुर्हूत के साथ ही हवन-पूजन का दौर शुरू हो गया है। शहर के अधिकांश देवी मंदिरों में आज हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके अलावा चौक-चौराहों में विराजित मां दुर्गा के पंडालों में भी विधि-विधान के साथ हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। नौ दिनों के व्रत करने वाले माता के भक्त इस हवन-पूजन में विशेष रूप से शामिल हुए। मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ हवन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे शहर में हवन का सुगंध छाया रहा। वहीं पूर्णाहुति के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद माता की मंगल आरती व महाआरती संपन्न हुई। शहर के कई स्थानों पर आज हवन-पूजन के बाद माता के नाम (भंडारा) प्रसादी का वितरण किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के मध्य भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। कुछ घरों में हवन-पूजन के पश्चात कन्या पूजा भी की गई। वहीं अधिकांश स्थानों पर कल नवरात्रि के नवमीं के अवसर पर कन्या पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments