Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दस हजार के सिक्के लेकर नामांकन भरने पहुंचा उम्मीदवार

                  रायपुर /( सुनील शर्मा) ✍

रायपुर  मार्केट  व  शहर में 10 के सिक्के चलन से बाहर हैं। 
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु होते ही सभी पार्टियों के उम्मीदवार सहित निर्दलीय उम्मीद्वार भी बड़ी संख्या में नामांकन भरने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। इसी बीच शनिवार को एक अजीब मामला सामने आया जब एक निर्दलीय उम्मीदवार 10- 10 रूपए के एक हजार सिक्के लेकर नामांकन भरने पहुंच गया।

दरअसल शनिवार को रायपुर की एक विधानसभा के लिए शंकरंचद हरचंदानी नामक व्यक्ति नामांकन भरने के लिए 10-10 रू के एक हजार सिक्के लेकर नामांकन कलेक्ट्रेट पहुंचा था। यह देखकर निर्वाचन कर्मचारी भी आवक रह गये और उन्हें  फार्म भरने से मना कर दिया। इसके बाद शंकरचंद हरचंदानी नाराज होकर कलेक्ट्रेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। बाद में किसी तरह उन्हें समझाकर भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments