रायपुर /( सुनील शर्मा) चुनावी साल में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में शराबबंदी का मुद्दा गूंजने लगा है। विपक्ष लगातार कांग्रेस पार्टी से पूछ रही है क्या हुआ तेरा वादा? वहीं दूसरी ओर खुद सीएम भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई नेता इस सवाल का जवाब देने से बचते हैं। लेकिन आज टीएस सिंहदेव ने हाथ में गंगाजल लेकर शराबबंदी का वादा करने की बात को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है।
इस संबंध में प्रेस प्रतिनिधि से बात करते हुए डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा मैंने आजतक कभी गंगाजल लेकर कसम नहीं खाई। शराबबंदी को लेकर गंगाजल की कसम नहीं खाई गई थी। एक वाक्या हुआ था जब कसम खाई गई थी, क्या हुआ था मुझे याद नहीं क्योंकि उस वक्त मैं मौजूद नहीं था।
बता दें कि सत्ता में वापसी का रास्ता तलाश रही भाजपा शराबबंदी के मुद्दे को ताबड़तोड़ तरीके से उछाल रही है, ताकि एक बार फिर सत्ता में वापसी हो सके। हालांकि चुनावी वादे में कांग्रेस ने इस बार फिर कर्जमाफी का पत्ता फेंका है तो ऐसे में भाजपा की जीत की राह आसान नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहाँ कि मतदान के बाद परिणाम आने के लिए 3 दिसम्बर 2023 का इंतजार करें। प्रदेश की जनता किस पार्टी को बहुमत देगी सरकार उस पार्टी की बनेगी। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की अपनी तैयारी चल रही हैं। अन्य पार्टी भी चुनाव मैदान में हैं।जनता का जनादेश सर आखों पर होगा। इंतजार करें अभी एक माह से अधिक का वक्त हैं।
0 Comments