Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जानिए कब से भक्त रामलला के नए मंदिर में कर सकेंगे दर्शन, सामने आई ये तारीख

अयोध्‍या में द‍िव्‍य और भव्‍य राम मंद‍िर का न‍िर्माण तेजी से चल रहा है. राम मंदिर के प्रथम चरण का कार्य दिसंबर 2023 समाप्त हो जाएगा. जानकारी के मुताबिक, राम लला का समारोह 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा. तो आइए जानते हैं कि रामभक्त कब से राम लला के दर्शन कर पाएंगे.। 

                    अयोध्या /( सुनील शर्मा) ✍

अयोध्या में राम मंदिर का कार्य पूरे जोरों शोरों पर है. राम मंदिर के प्रथम चरण का निर्माण कार्य समाप्त दिसंबर में होगा. इसी बीच श्रद्धालुओं और रामभक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी सामने आई है. रामभक्तों के लिए ये जानकारी सामने आई है कि रामलला के दर्शन जनवरी 2024 से शुरू हो जाएंगे. मंदिर के अध्यक्षों की जानकारी के मुताबिक, राम भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर में अगले साल 16 जनवरी से 24 जनवरी के बीच किसी भी दिन भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो सकती है. 

16 जनवरी से शुरू हो सकता है रामलला का समारोह

जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो जाएगा. मंदिर के अध्यक्षों के मुताबिक, 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. माना जा रहा है कि रामलला के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. यानी कि राम भक्त प्रतिष्ठा के दो दिन बाद से शुभ मुहूर्त के हिसाब से रामलला का दर्शन कर सकेंगे. । 

कब होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ?

जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसका समय दोपहर साढ़े 12 बजे का हो सकता है. 22 जनवरी राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त के रूप में मृगशिरा नक्षत्र को लिया गया है. मंदिर के पंडितों के मुताबिक, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मृगशिरा नक्षत्र का समय सबसे ज्यादा शुभ रहेगा. । 



Post a Comment

0 Comments