Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला चिकित्सालय दुर्ग प्रदेश का पहला डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल … जहां हुई ब्रेन सर्जरी …

जिला चिकित्सालय दुर्ग प्रदेश का ऐसा पहला डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल बन गया है, जहां ब्रेन सर्जरी 
 दुर्ग /( सुनील शर्मा) जिला चिकित्सालय दुर्ग प्रदेश का ऐसा पहला डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल बन गया है, जहां ब्रेन सर्जरी की गई है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में पहली बार मरीज बी स्वार्ता ( 56 वर्ष ) की ब्रेन सर्जरी की गई है। मरीज स्वरा ( 56 वर्ष ) को लेफ्ट एमसीए infarct था, जिसके कारण क्रेनियल कैविटी में आईसीपी ज्यादा होने से पेशेंट अनकंशियस हो गई थी और सेरेबेलर टॉन्सिल एंड मैनिंजेज हेर्निएशन का सबसे बड़ा रिस्क था। इसीलिए तुरंत ऑपरेशन करने की आवश्यकता थी।

न्यूरो सर्जन डॉ कुलदीप सिंह ने यह ऑपरेशन किया। एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉ बसंत चौरसिया ने एनेस्थीसिया की जिमेदारी ली। ऑपरेशन सफल रहा और मरीज अभी आईसीयू में है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments