( सुनील शर्मा) ✍
रायपुर । दुर्गाष्टमी में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न होने के बाद आज श्रद्धालुओं ने नौ कन्या पूजन कर कन्या भोज कराकर नवमीं पर्व मनाया। अब कल विजयादशमी पर्व के साथ ही माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
नवरात्रि के नौ दिन शक्ति की भक्ति में कैसे बीता पता ही नहीं चला। दुर्गाष्टमी के साथ ही हवन-पूजन कर राजज्योति का मध्य रात्रि को विसर्जन कर दिया गया। शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में अष्टमी के अवसर पर विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गई। अंत में पूर्णाहुति के साथ हवन संपन्न हुआ। इसके बाद माता की महाआरती की गई। इधर कल स्थानों पर कल ही नौकन्या पूजन और भोजन-भंडारे का आयोजन किया गया था। वहीं अधिकांश स्थानों पर आज नौकन्या पूजन और कन्या भोज के साथ माता की प्रसादी का वितरण और भंडारा किया जा रहा है। कुल मिलाकर राजधानी रायपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में आज नवमीं का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
नौ दिनों तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने आज सुबह देवी रूप नौ कन्याओं का विधिवत पूजा-अर्चना कर माता स्वरूप बेटियों को श्रृंगार सामग्रियां अर्पित की। इसके पश्चात उन्हें भोजन कराकर खुशी-खुशी आशीर्वाद लेकर विदा किया। शहर के गली-मोहल्लों में आज नन्हीं-नन्हीं बच्चियां मां दुर्गा का रूप प्रतीत हो रही थी। लाल-लाल चुनरियों में सजी बच्चियों के पांव में आलता रंगी हुई थी और बच्चियां उपहार पाकर और भोजन कर काफी प्रसन्न नजर आ रही थी।

0 Comments