दुर्ग /( सुनील शर्मा) दुर्ग शहर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने आज वार्ड नंबर 3 मठ पारा क्षेत्र और करहीडीह क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने गजेंद्र का स्वागत तिलक लगाकर पुष्पहार से किया। वार्ड के नागरिकों ने दुर्ग शहर को परिवारवाद से मुक्त करने का संकल्प लेते हुए गजेंद्र को विजयी बनाने का वादा किया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि शहर की जनता कई साल से एक परिवार का वंशवाद झेल रही है। दुर्ग शहर की जनता इस परिवारवाद को सहन नहीं करेगी। विकास के नाम पर दुर्ग शहर के विधायक सिर्फ घोषणा करते रहे हैं लेकिन घोषणा का क्रियान्वन नहीं होता। दुर्ग शहर अब बदलाव के लिए तैयार है।
जनसंपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल नरेंद्र बंजारे हिमांशु शुक्ला पोषण साहू विकास सेन कृष्ण निर्मलकर श्याम शर्मा नरेश शर्मा मनमोहन शर्मा, विधानसभा विस्तारक धेनु सेवक, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, नरेंद्र बंजारे, शिवेंद्र परिहार, अजीत वैद्य, काशीराम कोसरे, मनीष साहू राजेश वर्मा, अरुण सिंह, डॉ देवनारायण तांडी, भारतेंदु गौतम. मतीम शेख, महेंद्र चोपड़ा बंटी चौहान संजय शुक्ला दीपक सिन्हा अनिकेत यादव अमित पटेल सूरज बंजारे अश्वनी चंदेल कमल देवांगन शुभम साहू रितेश शर्मा अतुल पहाड़े नवीन साहू भूपेंद्र साहू राहुल देवांगन राहुल राजपूत बंटी राजपूत कुंदन साहू शुभम सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments