Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज आएगी कांग्रेस की पहली सूची,

भूपेश बोले सिर्फ जिताऊ कैंडिडेट का रहेगा नाम
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुलासा कर दिया है कि कांग्रेस की पहली सूची  आज 15 अक्टूबर को आ जायेगी। लिस्ट में केवल जीतने योग्य उम्मीदवारों के नाम होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि पितृ पक्ष में शुभ कार्य नहीं किया जाता इसलिए कांग्रेस अपनी सूची जारी नहीं  कर रही । कांग्रेस ने बहुत पहले ही अपने कैंडिडेट के नामों पर मुहर लगा ली हैं।सिर्फ अधिकृत घोषणा होना बाकि हैं।  सम्भवतः   आज 15 अक्टूबर से नवरात्रि भी शुरू हो रहा है। पहले ही दिन सूची आने की संभवना  हैं। इस शुभ दिन माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी करेगी। लगभग सभी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग चुकी है और जिन सीटों पर पैनल है और मुहर नहीं लग पाई, उन  सीटों पर हाईकमान फैसला लेगी। सूत्रों की माने तो इन नामों पर मुहर लग चुका है-
कोंटा - कवासी लखमा, बीजापुर - विक्रम मंडावी, दंतेवाडा - देवती कर्मा,  जगदलपुर - रेखचंद जैन, चित्रकोट - दीपक बैज, बस्तर - लखेश्वर बघेल, केशकाल - संतराम नेताम, कोंडागांव - मोहन मरकाम, भानुप्रतापपुर - सावित्री मंडावी, अंतागढ़ - रूप सिंह पोटाई, पाटन - भुपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण - ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर - अरुण वोरा, कवर्धा - मोहमद अकबर, मोहला मानपुर - इंदरशाह मंडावी, डोंगरगांव - दलेश्वर साहू, राजनांदगांव - निखिल द्विवेदी, खुज्जी - छन्नी साहू, डोंडीलोहारा - अनिला भेडिय़ा, साजा - रविंद्र चौबे, नवागढ़ - गुरु रूद्र कुमार, बेमेतरा - आशीष छाबड़ा, राजिम - अमितेश शुक्ला, आरंग -  डॉ. शिव डहरिया, अंबिकापुर - टीएस सिंहदेव, सीतापुर - अमरजीत भगत, सक्ती-डॉ. चरणदास महंत, कोरबा - जयसिंह अग्रवाल, खरसिया - उमेश पटेल, भरतपुर सोनहत कटघोरा - गुलाब कमरो, रायपुर पश्चिम-विकास उपाध्याय, रायपुर उत्तर - कुलदीप जुनेजा, रायपुर ग्रामीण - पंकज शर्मा, बिलासपुर - शैलेश पांडे ,राजनादगाँव से हेमा देशमुख का नाम शामिल हैं। 

Post a Comment

0 Comments