दुर्ग/ ( सुनील शर्मा) ✍
दुर्ग / प्रदेश कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी होने एवम दुर्ग शहर से पुनः वर्तमान विधायक श्री अरुण वोरा को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेसियों एवम अरुण वोरा समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।
आज शहर के ह्रदय स्थल में विवेक मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों व राजीव मितान क्लब के सदस्यों ने जमकर पटाखे फोड़े एवम मिठाइयां बांटी तथा अरुण वोरा जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर सैय्यद आसिफ अली, मनीष सोनवानी,रंजीत गोकलानी,लक्ष्मण शर्मा,तारेंद्र टांडीया, विकास सापेकर, अभिषेक चौहान, संदीप साहू, वह विवेक शर्मा, प्रिंस जोए, हर्षित समुंद्रे सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments