अमित शाह का बड़ा ऐलान, नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं होगा.....
रायपुर/ गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जगदलपुर की 'परिवर्तन संकल्प महासभा' में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का कोई निजीकरण नहीं होगा, इस पर अधिकार छत्तीसगढ़ के आदिवासियों का है। स्टील प्लांट पर कांग्रेस सरकार झूठ बोल रही है।शाह ने बताया कि पीएम मोदी ने जगदलपुर की सभा में ये स्पष्ट कर दिया है कि नगरनार स्टील प्लांट का कोई निजीकरण नहीं होगा। बता दें कि मोदी ने स्टील प्लांट पर कांग्रेस का पंजा नहीं पड़ने की बात कही थी। जिस पर सियासत गरमा गई थी।
अमित शाह ने कहा कि वन अधिकार पट्टा वितरण भाजपा सरकार के समय शुरू हुआ था। लेकिन वो स्थगित हो गया है। तेंदूपत्ता की कीमत चार गुना बढ़ी है। लेकिन कांग्रेस सरकार ने तेंदूपा की कम खरीदी की है। इसके कारण आदिवासियों को तकलीफ हुई है।
शाह ने कहा कि मोदी ने 27 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का आधारशिला रखा है। ये भूपेश सरकार फिर आई तो ये सारा पैसा दिल्ली पहुंच जाएगा। भाजपा की सरकार बनी तो 27 हजार करोड़ रुपए में और पैसा जोड़कर विकास करेगा।
0 Comments