दुर्ग /( सुनील शर्मा) दुर्ग जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में शुक्रवार को गंजपारा स्थित पुरानी गंजमंडी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने जनसभा कर भाजपा का चुनावी माहौल बनाया।
उन्होने सभा में छत्तीसगढ़ की निवृत्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ घोटाले का आरोप लगाया और इस चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाते हुए भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की है।
सभा में दुर्ग जिले के सभी 6 भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहे। जनसभा में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश ब्रिजपुरिया, लाभचंद बाफना, सुरेन्द्र कौशिक अन्य पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता जुटे।
0 Comments