दुर्ग /( सुनील शर्मा) ✍
दुर्ग / ( सुनील शर्मा) कांग्रेस की दूसरी सूची 18 या 20 तक शाम रात तक जारी हो सकती है। टिकट को लेकर मंथन हो चुका है। कहा जा रहा है कि कुछ सीटों को लेकर बड़े नेताओं में विवाद था, जिसे सुलझा लिया गया है। अंतिम सहमति बन चुकी है। कुछ ही देर में टिकट की घोषणा हो जाएगी।
बता दें कि कांग्रेस की पहली सूची में मंत्रियों को टिकट दिया गया था। दुर्ग जिले के पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का नाम पहली सूची में था। वहीं अहिवारा के विधायक तथा पीएचई मंत्री रुद्रगुरु को नवागढ़ से टिकट दे दिया गया था। लिहाजा जिले की चार सीटों पर सस्पेंस बरकरार था। सस्पेंस देर शाम या रात तक खत्म हो जाएगा।
कांग्रेस के हाई कमान से विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग शहर से अरुण वोरा का टिकट फायनल है।
वैशाली नगर से भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ब्रिजमोहन सिंह के नाम पर मुहर लग सकती है। दौड़ में इंद्रजीत सिंह छोटू भी है। वहीं अहिवारा से भिलाई चरोदा निगम के अध्यक्ष निर्मल कोसरे को टिकट दिया जा सकता है। भिलाई नगर से वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव अथवा श्रुती यादव के नाम पर मुहर लग सकती है। हालांकि अभी जो भी सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह फर्जी है। इसलिए जब तक अधिकृत सूची जारी ना हो कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
0 Comments