Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुर्ग में भाजपा प्रत्याशी 27 को दाखिल करेंगे सामूहिक नामांकन

 विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशी सामूहिक रूप से नामांकन 27 अक्टूबर को 
दुर्ग / ( सुनील शर्मा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के संयोजकत्व में कल 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे दुर्ग संगठन जिला के समस्त विधानसभाओं के प्रत्याशी सामूहिक रूप से नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पूर्व पुराना गंजमंडी, गंजपारा में जनसभा होगी।
 जनसभा में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय विधि मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुश्री सरोज पांडेय उपस्थित रहेंगी।नामांकन रैली पश्चात पाटन प्रत्याशी विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण प्रत्याशी ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर प्रत्याशी गजेन्द्र यादव एवं अहिवारा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा सामूहिक रूप से नामांकन दाखिल किया जाएगा।उक्त कार्यक्रम में चारों विधानसभाओं के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से उपस्थिति की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments