Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गरबा की धूम के बीच थम रहीं हैं सांसें, गुजरात में 24 घंटे में हार्ट अटैक से 10 की मौत

  अहमदाबाद /   नवरात्रि के पावन दिन हों और गुजरात में गरबा न हो, ऐसा कैसे संभव है। गरबा करने के दौरान गुजरात में पिछले 24 घंटों में 10 लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें युवाओं से लेकर अधेड़ उम्र के लोग शामिल हैं इनमें एक छोटा बच्चा भी है जिसकी उम्र महज 13 वर्ष थी। सबसे छोटा बच्चा बड़ौदा के दाभोई का रहने वाला था।जिसकी मौत हो गई।। 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को अहमदाबाद का एक 24 वर्षीय युवक गरबा करते समय अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इसी तरह कपड़वंज के 17 वर्षीय लड़के की भी गरबा खेलते समय मौत हो गई। कपड़वंज के गरबा ग्राउंड में वीर शाह के नाम से खून बहने के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

शारीरिक रूप से स्वस्थ्य 17 साल के वीर ने नवरात्र के छठे दिन गरबा में हिस्सा लिया। उसकी अचानक मौत होने से परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है। वीर की मौत के बाद गरबा आयोजकों ने गरबा डांस कार्यक्रम को बंद कर दिया। इस पूरी घटना से अंजान वीर शाह के पिता रिपल शाह को इसकी सूचना दी गई। रिपल शाह और उनकी पत्नी कपडवंज में दूसरे गरबा ग्राउंड पर थे।

 

बीते दिन राज्य में ऐसे ही कई मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, नवरात्रि के पहले छह दिनों में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाओं को हृदय संबंधी समस्याओं के लिए 521 कॉल और सांस फूलने की समस्या के लिए अतिरिक्त 609 कॉल प्राप्त हुईं। ये कॉल शाम 6 बजे से रात 2 बजे के बीच रिकॉर्ड की गईं, जब आमतौर पर गरबा उत्सव होता है।


Post a Comment

0 Comments