आचार संहिता लगने के प्रथम दिवस पर शहर के सभी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं वारंटी अभियान चलाया
दुर्ग / चुनाव आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के निर्देशों की परिपालन में जिला पुलिस बल दुर्ग द्वारा चुनाव कार्य तथा चुनाव संबंधी जारी दिशा निर्देशों का पालन के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारी की मीटिंग लेकर चुनाव प्रक्रिया एवं चुनाव संबंधी दिशा निर्देशों के पालन करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव द्वारा महत्त्वपूर्ण जानकारी देकर फ्लैग मार्च किया गया। आचार संहिता लगने के प्रथम दिवस पर शहर के सभी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं वारंटी अभियान चलाया। जिसमे आर्म्स एक्ट में 6 कार्यवाही धारा 151 जाफो. में 30, धारा 107, 116 जाफो. में 45 आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेजा गया, उनके साथ ही स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों पर भी कार्रवाई की गई है एवं आबकारी एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी लगातार कार्रवाई तेज की गई है।
इसके अलावा लगातार शस्त्रों को थाना में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तहत 50% से अधिक शस्त्र अभी तक थानों में जमा कर दिए गए हैं। दुर्ग पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसके तहत गुंडे, बदमाशों ,अवैध मादक पदार्थों की शिकायत वाले एवं चुनावी माहौल खराब करने वालों पर, पुलिस की अलग से टीम गठित की गई है।
0 Comments