Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रायपुर पहुंची बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी के दिग्गज नेता हुए शामिल, कांग्रेस ने बोला भाजपा पर हमला

रायपुर  /  बीजेपी की परिवर्तन यात्रा रायपुर के धरसींवा विधानसभा पहुंची.जहां बीजेपी के परिवर्तन रथ का भव्य स्वागत किया गया.इस दौरान परिवर्तन रथ के स्वागत के लिए बड़ी बाइक रैली का आयोजन किया गया.बाइक रैली के दौरान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा का अभिनंदन किया गया। 
परिवर्तन यात्रा में बीजेपी के कई आला नेता भी शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉक्टर भागवत कराड भी परिवर्तन यात्रा में जनता को केंद्र की योजनाओं के बारे में बताएंगे. इसके बाद आमसभा होगी. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड़,वरिष्ठ बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल,सांसद सुनील सोनी,यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा,सह प्रभारी महेश गागड़ा समेत कई बीजेपी के नेता भी मौजूद रहेंगे.

Post a Comment

0 Comments