Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मोदी की मन की बात संस्करण को वार्डवासियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्राह्मण पारा तमेर पारा शक्ति केंद्र में डॉक्टर शरद चंद्र अग्रवाल के निवास स्थल पर सुना


दुर्ग /  ( सुनील शर्मा)  105 वा मन की बात संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ब्राह्मण पारा तमेर पारा शक्ति केंद्र में  डा. शरद चंद्र अग्रवाल के निवास स्थल पर सुना गया।  जहाँ काफी संख्या में लोग मौजुद थे। कार्यक्रम को देश में लाईव प्रसारित  किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को भारत वर्ष की जनता से सीधा संवाद कार्यक्रम मन की बात किया जाता है इसी क्रम में आज मोदी जी ने देशवासियों के साथ मन की बात के माध्यम से देशवासियों से सीधा संवाद किया यह संस्करण अनेक मायनों देशवासियों के लिए  उत्साहवर्धक एवं प्रोत्साहक के रूप में रहा नरेंद्र मोदी जी द्वारा इस संस्करण में देश के*साथ-साथ देश के बाहर अन्य देशों में भी जो भारतीय संस्कृति को लेकर जो धूम चल रही है उसे पर भी देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किया निश्चित तौर पर मन की बात का यह संस्करण संपूर्ण राष्ट्र वासियों के लिए प्रेरणा का विषय बनता है छोटी से छोटी बातों से लेकर बड़ी से बड़ी सिख तक देशवासियों को सजकता और सरलता के साथ बेहतर संवाद के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वयं राष्ट्रवासियों को प्रोत्साहित करते हैं प्रेरित करते हैं और देश के कोने-कोने के ऐसे उदाहरणों को अपने संस्करण में शामिल करते हैं जो संपूर्ण राष्ट्रवासियों को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करता है निश्चित तौर पर आज का यह संस्करण भारत वासियों के लिए अभूतपूर्व प्रेरणादायक रहा। 


मन की बात संस्करण संपन्न होने के बाद  जिला अध्यक्ष ने बूथ कमेटी की बैठक एवं उनकी कार्यशैली पर विशेष रूप से संवाद किया इस अवसर पर जिला  भा ज पा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा  ने समस्त उपस्थित भारतीय जनता पार्टी की रीती नीतियों से प्रभावित एवं प्रेरित किया। भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय की योजनाओं से लेकर अनेक विभिन्न विभिन्न सामाजिक राजनीतिक धार्मिक गतिविधियों के संबंध में उपस्थित जन समूह से विस्तार से चर्चा की । उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जिस प्रकार देश के प्रधान सेवक देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहे हैं ठीक उसी प्रकार भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिकों को देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह पूर्ण ईमानदारी के साथ करना चाहिए। 

 कार्यक्रम को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर शरद चंद्र अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मंडल के उपाध्यक्ष संदीप जैन ने कार्यक्रम का संचालन जिला भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रभारी राकेश कुमार दुग्गड ने किया। 

*इस अवसर पर विशेष रूप से  पार्टी के जिला अध्यक्ष  जितेंद्र वर्मा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार गंजपारा*
*वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर शरद चंद्र अग्रवाल सदर मंडल के अध्यक्ष मदन बढ़ाई जिला मीडिया सह  प्रभारी राकेश दुग्गड मंडल उपाध्यक्ष संदीप जैन आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक जवाहर जैन दोरन ताम्रकार दिनेश सोनी बूथ अध्यक्ष पुरुषोत्तम मटियारा नरेश सोनी समारु मटियारा महेंद्र लोढ़ा मनीष चोपड़ा मीडिया  मीडिया प्रभारी देव वर्मा यशवर्धन ताम्रकार रवि मिश्रा सहित काफी संख्या में वार्ड की महिला व पुरुष  मौजुद थे। 

Post a Comment

0 Comments