मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में है और उसका पूर्वी छोर निजामाबाद, लखनऊ, सतना, रायपुर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित निम्न दाब के केंद्र तक है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी-तटीय दक्षिण उड़ीसा-तटीय उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर है और यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर जाने की प्रबल संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर से होते हुए एक चक्रवात से दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश तक उड़ीसा, छत्तीसगढ़ होते हुए 3.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यत: प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम के जिलों में संभावित है।
0 Comments