दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्म दिवस और भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर जिला भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ दुर्ग ने पूजा अर्चना कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाई और श्री मोदी की उपलब्धियां से जनता को अवगत कराया गया, तत्पश्चात गौ माता को गुड़ खिलाकर गौ सेवा की गई।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शरदचंद्र अग्रवाल, जिला भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक अनूप गटागट, जवाहर जैन, आनंद अग्रवाल, अभिषेक मनहरे, सुधा सेंगर, अशोक साहू, ओमप्रकाश पांडे, हिमांशु शुक्ला, दिलीप साहू संतोष सोनी, आशीष निंमजे, मदन वडई, कृष्ण निर्मलकर, प्रकाश साहू, नवीन पवार के अलावा भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
0 Comments