Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राधा जन्मोत्सव के बीच बड़ी घटनाः भीड़ में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम, प्रशासन में मचा हड़कंप

मथुरा। राधा अटमी के अवसर पर श्री राधा जन्मोत्सव के दौरान  मन्दिर दर्शन करने के लिए आए दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह लाडली श्री राधा रानी जी मंदिर में अभिषेक के दर्शन के दौरान हुआ है। मृतकों में एक महिला श्रद्धालु शामिल है।

प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह चार बजे वह अभिषेक के दर्शन करने श्रद्धालु सीढ़ियों से लाडली जी मंदिर जा रही थीं। तभी भीड़ के दबाव में उनका दम घुट गया और वो बेहोश हो गईं। महिला श्रद्धालु को उनके स्वजन व पुलिस सीएचसी ले गई। यहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

वहीं, सुदामा चौक पर एक अन्य बुजुर्ग भीड़ के दबाव में बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।  इस घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गई। यूपी  पुलिस वर्तमान में हा दसे के  बाद स्तिथी में नियन्त्रण मे कर लिया है। 

Post a Comment

0 Comments