सांसद विजय बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ने लोकसभा चुनाव में उन्हें दुर्ग शहर की जनता ने अपार प्रेम देते हुए 60 हजार से भी ज्यादा वोटो से लीड दिलाई थी, आने वाले विधानसभा चुनाव में 2018 की तरह भुलावे में ना आते हुए भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास करके छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी तो निश्चित रूप से कानून व्यवस्था की खराब स्थिति, भय और भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ को मुक्ति मिलेगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्गा विधायक अरुण वोरा और धीरज बाकलीवाल की जोड़ी ने दुर्ग शहर का बंटाधार किया हुआ है। दुर्ग शहर को संभाग मुख्यालय भाजपा ने बनाया, दुर्ग में यूनिवर्सिटी और आईआईटी की स्थापना भाजपा ने की। दुर्ग भिलाई को एजुकेशन हब बनाने के लिए भाजपा ने काम किया, दुर्ग विधायक अरुण वोरा दुर्गा को कोई बड़ी उपलब्धि नहीं दिला सके बल्कि भाजपा के कामों में अपने नाम की पट्टी का लगाकर झूठा श्रेय लेते रहे, जिसे जनता समझती है। दुर्ग विधायक अरुण वोरा कांग्रेस के सभी निष्क्रिय और उदासीन विधायकों के सरदार है।
जनसभा के दौरान 50 से अधिक युवतियों ने कन्या शक्ति संयोजिका नम्रता बंसोड के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कर कमलों से भाजपा प्रवेश किया। पीली पगड़ी पहनकर युवतियों ने भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाया और अगले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीतने का संकल्प लिया पार्टी में शामिल होने वाली युवतियों में भूमिका साहू, आरती सारथी, नेहा निषाद, कुमारी पिंकी, पूर्णिमा साहू, संजू साहू, लता साहू, तन्नू साहू, कुमारी ज्योति, कुमारी पायल, कुमारी अंजली, कुमारी आभा, ममता चंद्राकर, नीतू साहू, काजल साहू, तिरुपति साहू, रानी साहू, शिवानी साहू, हिमांशी साहू, प्रिया साहू, राधा शर्मा, वत्सल कोहरे, पूर्णिमा गोंड, पुष्पा साहू, सीमा साहू, रीना चंद्राकर, दीपमाला साहू, चांदनी साहू, पुष्पा ठाकुर आदि युवतियों ने महिला आरक्षण से उत्साहित होकर भाजपा के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए सदस्यता प्राप्त की।


0 Comments