Hot Posts

6/recent/ticker-posts

*जन्माष्टमी उत्सव के पूर्व भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

दुर्ग / नंद में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
जन्माष्टमी उत्सव के पूर्व जगत  श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा धर्म नगरी दुर्ग में सनातन युवा मंच द्वारा निकाली गई।
ब्रज धाम के लाल मुरली मनोहर प्रभु श्री कृष्ण जी की शोभायात्रा जब शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी तो समस्त नगर वासियों ने आनंदित पुष्पित* *पल्लवित हृदय से शोभायात्रा का स्वागत वंदन अभिनंदन किया । इस  भव्य शोभायात्रा के प्रमुख आयोजनकर्ता एवं कार्यकर्ताकर्ता गण ऋषि यादव, महेश ठेठावर, गुड्डू यादव(पार्षद), ललित यादव, धर्मेंद्र यादव, सतीश यादव, गोविंदा लखन यादव शामिल थे। 
*नगर में शोभा यात्रा का मार्ग*:
*प्रारंभ पचरीपारा कुआं* *चौक( श्याम वेटनरी के सामने) से पूजा अर्चना, इंदिरा मार्केट, पुराना मध्यानी से जवाहर चौक, श्रीराम मंदिर, शिवपारा चौक, मां चंडी चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर, कंकालीन चौक, से श्री गोपाल कृष्ण मंदिर में महाआरती से सम्पन्न*
*प्रभु श्री कृष्ण जी की भव्य शोभा यात्रा के दौरान शहर के सम्मानित विशिष्ट सामाजिक राजनीतिक समस्त धर्मलंबियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही 
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुवनेश्वर यादव,  अरुण वोरा विधायक, धीरज बाकलीवाल महापौर, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भारतीय जनता पार्टी महामंत्रीगण ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक,जीत यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष बीजेपी, वरिष्ठ समाजसेवी डा. शरदचंद्र अग्रवाल, चतुर्भुज राठी, जितेंद्र यादव ,नितेश साहू ,डा. मानसी गुलाटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण शामिल थे। 

Post a Comment

0 Comments