दुर्ग/( सुनील शर्मा) भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री मान. नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर नव दृष्टि फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर दुर्ग जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में कुल 55 यूनिट रक्तदान किया गया रक्तदान शिविर में सुबह ९ बजे से ही लोगों ने रक्तदान हेतु पहुँचने लगे एवं उत्साह के साथ रक्तदान किया।
संस्था के राज आढ़तिया ने बताया कि आज दुर्ग भिलाई में काफी स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था सभी शिविरों में लोगों ने स्वस्फूर्त रक्तदान किया
इस शिविर में महिलाओं व् युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर इतनी अधिक संख्या में रक्तदान से नई परम्परा बनेगी व् लोग अब रक्तदान कर अपने आदर्शों को याद करेंगे
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से रितेश जैन,राज आढ़तिया,कुलवंत भाटिया,दयाराम भाई टांक, सुरेश जैन,राजेश पारख,हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल ,जितेंद्र हासवानी,प्रमोद वाघ,सत्येंद्र राजपूत,विकास जायसवाल दुर्ग ब्लड बैंक में उपस्थित रहे व् रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग किया
राज आढ़तिया ,रितेश जैन,राजिव अग्रवाल,प्रमोद वाघ,मुकेश राठी ,मंगल अग्रवाल,मोहित अग्रवाल,तरुण आढ़तिया कुणाल आढ़तिया,पूर्वी आढ़तिया सहित 55रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ।
0 Comments