कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यादव समाज भगवान कृष्ण को मानने वाला समाज है। भगवान कृष्ण के विभन्न रूपों में हम दर्शन करते है। आज भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर समाज जन्मोत्सव मना रहा है।
सरकार में समाज के प्रतिनिधित्व के संबंध में अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी समाज को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए योजना बनाई है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। आज यहां के किसान खुश है। प्रदेश में कृषि के साथ व्यापार और उद्योग सभी चल रहे है। प्रदेश में धान के साथ दुग्ध उत्पादन भी बढ़ा है। कोई समाज ऐसा नही जिसको सरकार जमीन नही दिया हो।
सभी समाज को जमीन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही समाज के मांग के अनुसार भवन बनाने राशि भी दे रहे है। मुख्यमंत्री जी ने समाज के मांग का जिक्र करते हुए कहा कि यादव समाज जमीन के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन प्रस्तुत कर निर्धारित मापदण्ड के अनुसार जमीन की व्यवस्था करा लें। जमीन मिलने पर भवन के लिए सरकार राशि उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के साथ यहां लोगों के लिए रोजगार का प्रबंध करा रही है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
0 Comments