दोनों हत्या कांड में परिवार को मिली शासन से सहायता
दुर्ग-भिलाई/ दुर्ग जिले में दो अलग-अलग हत्या के मामलों ने दो परिवारों पर गहरा दुःख छोड़ दिया। दोनों मामले में सरकार से मुआवजा और नौकरी की मांग की गई। राज्य सरकार ने दोनों मामलों में राहत पहुंचाया। राज्य सरकार ने खुर्सीपार में हुए मलकीत सिंह और भिलाई में चंद्रशेखर ठाकुर मर्डर केस में मुआवजे की घोषणा कर दी है। इन दोनों ही परिवार को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा और कलेक्टोरेट दर पर नौकरी का आदेश दिया गया है।
परिवार को मिली शासन से सहायता 5-5 लाख रुपये
जानकारी के अनुसार अनविभागीय दंडाधिकारी छावनी ने पत्र जारी करते हुए स्व. मलकीत सिंह और स्व. चंद्रशेखर ठाकुर के परिवार को मुआवजा की घोषणा की है। प्रभारी अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणा जिला कार्यालय दुर्ग को लिखे पत्र में अनुविभागीय अधिकारी ने लिखा है कि 19 सितंबर को खुर्सीपार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक मलकीत सिंह की पत्नी और मृतक चंद्रशेखर ठाकुर के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की मुआवजा राशि और परिवार के एक सदस्य को कलेक्टोरेट दर पर नौकरी देने की घोषणा की थी। शासन द्वारा दोनों घोषणाओं को मानने पर पीड़ित परिवार में खुशी है।
0 Comments