Hot Posts

6/recent/ticker-posts

*सेवा सुरक्षा धर्म संस्कार की कार्यशाला भगवान लांगुर वीर मन्दिर में

बच्चों को दिया सनातन धर्म का संसकार
संस्कृति से जोड़ने का प्रयास
दुर्ग/ सुरक्षा धर्म संस्कार की कार्यशाला शनिचरी बाजार स्थित भगवान लांगुर वीर के पवित्र प्रांगण पर प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाता है इस कार्यशाला में बच्चों को विशेष रूप से सनातन संस्कृति के नैतिक मूल्य एवं धार्मिक चर्चा कर धार्मिक रीति-रिवाज का ज्ञान एवं धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला जाता है ।साथ ही साथ बच्चों के बौद्धिक शारीरिक मानसिक विकास के साथ-साथ आत्म सुरक्षा व संस्कृति सभ्यता का पूर्ण रूप से ज्ञान प्रदान किया जाता है ।
साथ में उन्हें प्रेरित किया जाता है जीवन में धर्म का क्या महत्व है इस पर विशेष रूप से कार्यशाला प्रत्येक रविवार को आयोजित की जाती है। 
इस अवसर पर  अधिवक्ता आशीष शर्मा समाजसेवी का रजनी बघेलडॉक्टर गोविंद प्रसाद दीक्षित डॉक्टर शरद चंद्र अग्रवाल मानव सोनकर  महेश सर्वा सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन मौजुद थे। साथ ही साथ बच्चों को प्रेरित किया जाता है,  संस्कारशाला में आप आये और अपने जीवन में धर्म के साथ-साथ प्रगति के प्रत्येक सोपान को प्राप्त कर  समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अग्रणी होवे । 

Post a Comment

0 Comments