दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन पर बुधवार को बधाई देने जनसैलाब उमड़ा। सुबह से ही सीएम आवास रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समर्थक हजारों की संख्या में जुटे। उन्होने श्री बघेल का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी। श्री बघेल को मोबाइल फोन पर कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के अलावा अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने बधाई देकर उनके दीर्घायू की कामना की है, वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज,अन्य केबिनेट मंत्रियों, विधायकों, आयोग अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो ने सीएम आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को लेकर कांग्रेसजनों के अलावा प्रदेश की जनता में खासा उत्साह था। फलस्वरुप भूपेश समर्थकों ने इस अवसर को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कई कार्यकर्ताओं ने जहां श्री बघेल का फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी, वहीं कई ने केक काटकर व जमकर आतिशबाजी कर जन्मदिन की जोरदार खुशियां मनाई। श्री बघेल ने सभी की शुभकामनाओं को आत्मीयता के साथ स्वीकारा और उन्हें धन्यवाद भी दिया। जन्मदिन पर सुबह से शुरु हुए बधाईयों का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। जिससे सीएम आवास दिनभर खुशियों से गुलजार रहा। दुर्ग के वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान श्री वोरा के साथ दुर्ग निगम एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, हमीद खोखर, दीपक साहू, एल्डरमैन राजेश शर्मा, कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह के अलावा अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेंद्र साहू के नेतृत्व में दुर्ग से बड़ी संख्या में युवाओं का दल सीएम आवास पहुंचा था। यहां उन्होंने सीएम का कई किलो वजनी फूलों के हार से स्वागत किया और मुख्यमंत्री से केक कटवाकर जन्मदिन की जोरदार खुशियां मनाई। श्री साहू के साथ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता सरोज यादव, सुरेश देवांगन,जन समर्पण सेवा संस्था अध्यक्ष बंटी शर्मा, जीवनदीप समिति सदस्य राहुल शर्मा,महेश राठी,छोटेलाल यादव,अर्जित शुक्ला,राकेश सिन्हा,अहमद चौहान,प्रकाश शर्मा,मुकेश साहू,आशीष मेश्राम,प्रकाश कश्यप के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
0 Comments