दुर्ग/अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग समाज के प्रदेश समन्वयक एवं दुर्ग शहर के युवा क्रांतिकारी नेता ध्रुव कुमार लंगूर सोनी ने देश के पूर्व के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का सरकार द्वारा सम्मान किए जाने पर प्रशासन का आभार व्यक्त किया है उन्होंने बताया कि विगत दिनों श्री सोनी ने लगातार संपर्क कर विधायक अरुण वोरा को इस दिशा में ध्यान आकर्षित कराया और कहा कि हमारे लौह महापुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति का यथोचित सम्मान व गार्डन के रखरखाव में अगर 7 दिन के भीतर पूर्ण ध्यान नही दिया गया तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे।जिला प्रशासन को अवगत कराए जाने के पश्चात निगम कार्यलय में महापौर और कमिश्नर से मिलकर लौह पुरुष सरदार पटेल के संदर्भ में संज्ञान दिया।
श्री सोनी ने बताया कि उनकी मांग पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए आज सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का पूरा सम्मान किया और गार्डन के रखरखाव का कार्य द्रुतगति से आरंभ किया। स्थल पर भूमि पूजन कर लौह पुरुष पटेल जी का सम्मान किया गया। इसके लिए उन्होंने दुर्ग महापौर कमिश्नर जिला प्रशासन कलेक्टर को धन्यवाद प्दिया है।
प्रदेश समन्वयक लंगूर सोनी ने कहा कि आदिवासी दलित एवं पिछड़ा वर्ग के महापुरुषों का सम्मान किया जाना जरूरी है यह महापुरुष हमारे समाजवादी प्रेणा के स्रोत हैं अखंड भारत के सपना को पूर्ण करने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल युगपुरुष है। उनके द्वारा देश के लिए किए गए यह उपकार को देश कभी नहीं भूल सकता।
0 Comments