दुर्ग/। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश से हुई तबाही के बीच लोगों में चंद्रयान-3 को लेकर खासा उत्साह देखा गया। लोग विभिन्न माध्यमों से लैंडर की लैंडिंग को लेकर पल-पल की जानकारी लेते रहे। लोगों ने टीवी व मोबाइल फोन पर चंद्रयान-3 के एलएम की लाइव लैंडिंग देखी। कई लोग सफल लैंडिंग की उम्मीद लिए टीवी से चिपके रहे। आखिरकार जब लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा, तो लोग खुशी में झूम उठे। लोगों ने चेहरों पर मुस्कान के साथ तालियों बजाकर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की खुशी जाहिर की। वही शहर के अनेक स्थानों
पर कई लोगों ने मिशन को टीवी शो रूम में लाइव देखा।
0 Comments