ये पूरा मामला दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। दुर्ग पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र पासिंग दो स्काॅर्पियों में बड़ी मात्रा में नगदी है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने सूचना को गंभीरता से लिया और कुम्हारी पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
कुम्हारी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों स्काॅर्पियो को पकड़ा। गाड़ी के अंदर चार लोग बैठे हुये थे। पुलिस ने जब स्काॅर्पियों की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर बने दो गुप्त चेंबर मिले।
पुलिस ने दोनों गुप्त चेंबर को खुलवाया तो अंदर करोड़ों रूपये थे। नोट गिनने के लिए मशीन बुलवाया गया। दोनों स्काॅर्पियो के अंदर करीब 6.60 करोड़ मिले। दुर्ग पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है। साथ ही इस मामले में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम द्वारा की जा रही है।
0 Comments