श्रीकृष्ण जन्माष्टमी- श्री गोपाल मन्दिर में प्रगट हुए नंद के लाल...... दुर्ग /(सुनील शर्मा) शहर के सबसे प्राचीन बैगापारा स्थित श्री गोपाल मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही हैं l यहाँ प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी तेज बारिश के बावजुद कृष्ण भक्तों की भीड़ लगी रही l
मन्दिर के मुख्य पुजारी आचार्य राजेशमणि शर्मा, सहपुजारी राजा शर्मा ने सयुक्त रूप से बताया कि आज भागवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के समय जमकर तेज बारिश हुई. तेज बारिश के बावजुद कृष्ण भक्तों की भीड़ लगी रही lमन्दिर में रात 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण प्रगट हुए।श्रीकृष्ण जन्म के समय मंदिर मे घंटे-घड़ियाल की ध्वनि से गूंजने लगा। भक्त बोलने लगे- नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। इसी बीच चांदी से बनी कामधेनु गाय के दूध से भगवान का अभिषेक किया गया। मन्दिर के पुजारी ने ( दुध दही माखन मिश्री शहद, घी )पंचामृत से भगवान् को स्नान कर अभिषेक किया lपुजारी जी महाराज ने भागवान की विधवत् पूजा अर्चना. आरती के पश्चात महा प्रसाद का भोग लगाया गया l कृष्ण भक्तों को पंचामृत व महाप्रसाद का भी वितरण किया गया l भगवान को जन्म के बाद मन्दिर से नगर भ्रमण के लिए भी निकला गया lकृष्ण भक्त नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जय घोष के साथ गोकुल धाम ले जाया गया l मन्दिर में रात 3 बजे तक भक्तों का आना - जाना चलता रहा l
0 Comments